Main Slideराजनीति

दिल्ली में 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली। दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समारोह होगा। रामलीला मैदान में इस खास समारोह का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को होने वाली BJP विधायक दल की बैठक टल गई है। अब 19 फरवरी, बुधवार की शाम 5 बजे के लगभग बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और 20 फरवरी, गुरुवार को शपथग्रहण का बड़ा कार्यक्रम होगा। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की गई थी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामलीला मैदान उन संभावित स्थलों में से एक है, जिन पर विचार किया जा रहा है।

दिल्ली में 5 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने वाली है। इस कारण शपथ समारोह भी काफी भव्य होने वाला है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close