Main Slideराजनीति

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्रियों और विधायकों की बुलाई बैठक

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अगली चुनौती पंजाब की सत्ता को बरकरार रखने की है। इसी क्रम में केजरीवाल ने आज दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक़ अमृतसर, जालंधर, लुधियाना के अलावा बॉर्डर बेल्ट के कई ऐसे विधायक हैं जो मुख्यमंत्री भगवंत मान से लंबे अरसे से नाराज़ चल रहे हैं। सीएम से नाराज विधायकों की संख्या लगभग 17-18 है। ये नाराज़ विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ अलग से मुलाक़ात कर सकते हैं। इससे पंजाब की सियासत गरमा गई है।

पंजाब में 117 सीटों में से आप के पास हैं 94 विधायक

जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी के 94 विधायक है। पंजाब में विधायकों की कुल संख्या 117 है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। केजरीवाल के भरोसेमंद माने जाने वाले भगवंत को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

कांग्रेस ने 30 विधायकों को लेकर किया है बड़ा दावा

बता दें कि पंजाब में होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले दलबदल की अफवाहों के बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। मंगलवार को होने वाली यह बैठक राज्य कांग्रेस नेताओं के इस दावे के बाद हो रही है कि वे करीब 30 आप विधायकों के संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि 30 से अधिक आप विधायक लगभग एक साल से उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदलने के लिए तैयार हैं।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close