Main Slideराजनीति

मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंपेंगी

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट कल यानी शनिवार, 8 फरवरी को घोषित कर दिया गया। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई है और पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंपेंगी।

बता दें कि दिल्ली चुनावों में लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता का स्वाद चख चुकी आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से 22 सीट ही जीत सकी। जबकि, 27 साल के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। इस चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की।

इस चुनाव में आम आदमी के वट वृक्ष कहे जाने वाले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4000 वोटों से भी अधिक अंतर से हार गए। वहीं डिप्टी सीेम मनीष सिसोदिया 600 से अधिक वोटों के अंतर से हारे। हालांकि, आतिशी मार्लेना अपनी सीट बचाने में कामयाब जरूर रहीं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close