Main Slideराजनीति

बजट में झारखंड की जनजातीय आबादी के लिए कुछ भी एलान नहीं हुआ : हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में राज्य की उपेक्षा की गई। झारखंड की जनजातीय आबादी के लिए भी कुछ नहीं ऐलान हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “राज्य खनिज संसाधनों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। फिर भी केंद्र सरकार ने बजट में झारखंड को वंचित रखा।” उन्होंने कहा कि झारखंड अधिकारों को सुरक्षित रखने की लड़ाई जारी रखेगा.

केंद्रीय बजट में आदिवासियों को नजरअंदाज किए जाने पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 315.28 करोड़ रुपये की लागत वाली 178 परियोजनाओं का शिलान्यास और 96.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 68 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पश्चिमी सिंहभूम पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं के लिए प्रणाली विकसित करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारी घरों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। नई प्रणाली विकसित होने से ब्लॉक और जिला स्तर पर लोगों को फायदा होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close