सैफ अली खान मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हमलावर ने कबूला अपना अपराध

मुंबई। मुंबई पुलिस को सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सैफ पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। लेकिन एक सवाल सभी के जेहन में उठ रहा होगा कि ये आरोपी आखिर कौन है, कहां का रहने वाला है? इसने किस वजह से अभिनेता सैफ पर हमला किया? इस तरह के तमाम सवालों के अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है।
पहले मुंबई के एक पब में काम करता था आरोपी
आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ BJ है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद का हिंदू नाम विजय दास बताया था। सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को डीसीपी जोन-6 नवनाथ धवले की टीम, जोन-9 और कासारवडवली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी ठाणे (प.) में एक मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के पास स्थित एक लेबर कैंप में की गई। आरोपी पहले मुंबई के एक पब में काम करता था।
ये है असल पहचान
पकड़ा गया आरोपी विजयदास के नाम से रह रहा था। इसके पास को कोई भी भारतीय डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं, जो ये साबित कर सकें कि ये भारतीय निवासी है। पुलिस को शक है कि ये बांग्लादेश का मूल निवासी है। फिलहाल अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा कर दिया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब सामने आया है कि उसका असल नाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घुसा था। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में इस वक्त रखा गया है। पकड़े जाने के डर से वो अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। आरोपी मुंबई में हाउसकीपिंग कर्मचारी के रूप में काम करता था।
रिकवर कर रहे हैं सैफ
बात करें सैफ अली खान की हेल्थ की तो वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। एक्टर की सर्जरी भी की गई है। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज अभी भी जारी है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और स्पेशल वॉर्ड में डॉक्टर्स उनकी खास देखरेख कर रहे हैं। करीना और परिवार के बाकी लोग लगातार उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें गुरुवार की देर रात एक्टर पर धारधार चाकू से अज्ञात शख्स ने हमला किया था जो उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। एक्टर पर 6 जगह वार किए गए थे।