Main Slideराष्ट्रीय

हरियाणा के दूसरी बार सीएम बने नायब सिंह सैनी,13 विधायकों को मिला मंत्रालय

हरियाणा। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सीएम सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है. सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे.

क्या रहा जातीय समीकरण

नायब सिंह सैनी कैबिनेट को जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संतुलित किया गया है: कैबिनेट में 2 दलित, 2 ब्राह्मण 2 जाट, 4 ओबीसी एक राजपूत और एक पंजाबी और एक बनिया पंजाबी होंगें.

पंजाबी: अनिल विज
दलित: कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी
ब्राह्मण: अरविंद शर्मा, गौरव गौतम
जाट: श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा
ओबीसी: राव नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुरजकर
बनिया: विपुल गोयल
राजपूत: श्याम सिंह राणाहण

नए मंत्रियों की लिस्ट

1 नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री)
2 अनिल विज
3 कृष्ण लाल पंवार
4 राव नरबीर
5 महिपाल ढांडा
6 विपुल गोयल
7 अरविंद शर्मा
8 श्याम सिंह राणा
9 रणबीर गंगवा
10 कृष्ण बेदी
11 श्रुति चौधरी
12 आरती राव
13 राजेश नागर
14 गौरव गौतम

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close