Main Slideराष्ट्रीय

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे आज दोपहर दो बजे राज्यपाल के मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नायब सिंह सैनी कल पंचकूला में सीएम पद की शपथ लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया था। इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बुधवार को पंचकूला में बीजेपी के विधायकों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया गया। बाद में आधिकारिक तौर पर विधायक दल के नेता के रूप में नायब सिंह सैनी की घोषणा की गई। नायब सिंह सैनी गुरुवार, 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास रखते हुए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई है और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह सैनी को दोबारा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close