Main Slideराष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल होने पर, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नागपुर। विजयादशमी के मौके पर आज नागपुर के रेशम बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शस्त्र पूजन भी किया। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। हर साल दशहरा के अवसर पर आरएसएस के मुख्यालय में शस्त्र पूजन आयोजित किया जाता है। मोहन भागवत ने RSS स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया। संघ प्रमुख ने कहा कि देश हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि

आरएसएस 100 साल का होने जा रहा है। उन्होंने कहा, “स्वार्थ और अहंकार को लेकर विश्व में कई संघर्ष हो रहे हैं। लेकिन भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश का परचम हर क्षेत्र में लहरा रहा है। जम्मू कश्मीर चुनाव शांति से हुआ और भारत की दुनिया में साख बढ़ी है। वसुधैव कुटुंबकम को दुनिया मान रही है।

पीएम मोदी ने ट्ववीट करके दी शुभकामनाएं।

राष्ट्र सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अविरल यात्रा के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर समस्त स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। मां भारती के लिए यह संकल्प और समर्पण देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ ही ‘विकसित भारत’ को साकार करने में भी नई ऊर्जा भरने वाला है। आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी का उद्बोधन जरूर सुनना चाहिए।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close