खेल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज आज मना रहे हैं अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे है बधाई

नई दिल्ली। रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। इस युवा स्टार बल्लेबाज ने पिछले ही साल अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करियर की शुरुआत की थी। रिंकू सिंह 27 साल के हो गए हैं. देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, रिंकू सिंह ने भले ही कुछ ही मैच खेले हों, लेकिन उन्होंने खेल पर अपनी छाप छोड़ी है. 60 से ऊपर की औसत और 174.36 की स्ट्राइक रेट के साथ रिंकू सिंह ने सिर्फ़ 17 पारियों में 240 रन बनाए हैं.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रैंचाइज़ी के लिए उनका प्रदर्शन और भी आश्चर्यजनक है, जिसने टीम को आईपीएल 2024 का खिताब जीतने में मदद की. प्रशंसक स्टार बल्लेबाज और टी20 मैचों के बेहतरीन फिनिशरों में से एक रिंकू सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close