उत्तर प्रदेशप्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट, पांच की मौत, कई घायल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक घर में अवैध तरीके से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. यह धमाका इतना भीषण था कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे गए और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव में एक मकान में चल रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके से आसपास के कई मकान भी जमींदोज हो गए हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। बताया जा रहा है अब तक मालवे से दो लोगों के शव को निकाला जा चुका है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत तमाम विभागों की टीम पहुंची हुई हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है गांव के एक मकान के अंदर पटाखे बनाने का कारोबार हो रहा था। तभी अचानक से वहां जोरदार धमाका हुआ। आसपास के 5 मकान टूट गए हैं। घायलों को क्षेत्र के अस्पतालों में उपचार के लिए भिजवाया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close