Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 200 से ज्यादा की मौत

काठमांडू। नेपाल में बारिश के साथ कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई लोग लापता हैं। राजधानी काठमांडू की ओर जाने वाली सभी सड़कें फिलहाल बंद हैं जिससे हजारों यात्री रास्ते में ही फंसे हैं। नेपाल में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से पूर्वी और मध्य नेपाल के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

आईसीएमओडी द्वारा शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि काठमांडू की मुख्य नदी बागमती शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी तथा मध्य नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की प्रणाली और मानसून की स्थिति के कारण शनिवार को असाधारण रूप से तीव्र वर्षा हुई। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरे एशिया में बारिश की मात्रा और समय में बदलाव आ रहा है।

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 204 हो गयी है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि देशभर से सोमवार सुबह 11 बजे तक जो आंकड़े मिले हैं उसके मुताबिक अब तक 204 लोगों का शव बरामद किए जा चुके हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक चार दर्जन लोगों के लापता की सूचना मिली है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close