Main Slideराष्ट्रीय

केजरीवाल को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी, बताया संविधान की जीत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई महीनों बाद तिहाड़ जेल जमानत मिल गई है। शराब घोटाले में जेल में बंद चल रहे केजरीवाल की जमानत से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। आम आदमी पार्टी के अलावा भी विभिन्न दलों के नेताओं ने केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी जताई है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत ‘संविधान की जीत’ है।”

उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं और न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। यादव ने कहा कि दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और भविष्य में भी बढ़ती रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close