Main Slideराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से पूनम चंद यादव की तबीयत खराब चल रही थी। उन्होंने उज्जैन के अस्पताल में 100 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि मोहन यादव अपने पिता के काफी करीब थे और समय-समय पर उनसे मिलने उज्जैन जाते रहते थे।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता के निधन की खबर मिलते ही सीएम कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद तत्काल उज्जैन के लिए रवाना हो हुए। सीएम मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- ‘परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन….!!’

दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close