Uncategorized

बर्थडे मनाने गए लड़कों ने रेस्टोरेंट में सीट को लेकर चला दी गोली, दिल्ली के पॉश इलाके का है मामला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में फायरिंग की घटनाएं आम होती होती जा रही हैं। पिछले तीन दिन से रोज ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब रविवार को दिल्ली के पॉश इलाके के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे मनाने पहुंचे पांच लड़कों का सीट को लेकर मैनेजर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उनमें स एक लड़के ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को उनके पास से पांच कारतूस और एक पिस्तौल बरामद हुई है, जिसको उन्होंने जब्त कर लिया है।

उधर पुलिस के आने की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट का मैनेजर वहां से फरार हो गया। पुलिस फरार मैनेजर की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close