राष्ट्रीय

कर्नाटक के बेलगावी की फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेलगावी में स्नेहम नाम की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में सेलो टेप का निर्माण होता है। आग लगने के समय कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। सभी कर्मचारी बाहर भागे, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले या नहीं। आग लगाने के बाद लपटें ऊपर तक उठ रही हैं। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

बेलगावी सबसे बड़े औद्योगिक विकास क्षेत्र में से एक है

बेलगावी में कई बड़े उद्योग हैं, जिनमें से आईएनडीएएल एल्युमीनियम फैक्ट्री और पॉलीहाइड्रॉन प्राइवेट लिमिटेड महत्वपूर्ण हैं। बेलगावी खाद्यान्न, गन्ना, कपास, तम्बाकू, तिलहन और दूध उत्पादों के लिए एक व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करता है। उद्योगों में चमड़ा, मिट्टी, मिट्टी के बर्तन, साबुन, कपास और कीमती धातुएं शामिल हैं। यह अपने पावरलूम उद्योगों के लिए बहुत प्रसिद्ध है जो कई बुनकरों को रोजगार प्रदान करते हैं।

आग लगने से मची अफरा-तफरी, ब्रिगेड कर रही रेस्क्यू

फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक शिफ्ट में लगभग 60 से 70 कर्मचारी काम करते हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारण फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। स्नेहम फैक्ट्री में सेलो टेप का उत्पादन किया जाता है। घटना के बाद प्लास्टिक के कच्चे माल में सबसे ज्यादा नुकसान होने की खबर है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close