भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान, चरिथ असलंका बने नए कप्तान
![](https://liveuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/07/oj3q6bq_charith-asalanka-afp_625x300_06_November_23-750x460-1.webp)
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 3 t20 मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो चुके t 20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस बात को लेकर श्रीलंका बोर्ड में काफी परेशानी चल रही थी। इस बीच भारत का दौरा आ गया। इसको देखते हुए श्रीलंका टीम ने अपना कप्तान बदल दिया।
वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कमान वनिन्दु हसरंगा ने संभाली थी। पर श्रीलंका बोर्ड ने उनको कप्तानी पद से हटा दिया। नए कप्तान के रूप में ये जिम्मेदारी श्रीलंका टीम के आलराउंडर चरिथ असलंका को सौंपी गई है।
भारत के खिलाफ श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम:
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, चामिंदु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो.