उत्तर प्रदेशप्रदेश

लड़की पर तेजाब फेंकने के लिए युवक ने अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर दिया ठेका, दोनों गिरफ्तार

आगरा। यूपी के आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक लड़के ने लड़की पर तेज़ाब फेंकने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त को ही ठेका दे दिया। आरोपी हिमांशु के कहने पर उसका दोस्त अभिषेक ऐसा करने के लिए राजी भी हो गया। दोनों के बीच पैसों को लेकर बात भी हो गई।

हिमांशु इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीनशॉट लेकर बार बार लड़की को डरा धमका रहा था। लड़की काफी डरी रहती थी। पिता ने लड़की से जब इसका कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की आगरा के सदर इलाके की रहने वाली है जो बीएससी में पढ़ाई करती है। उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बात को लेकर हिमांशु नाराज था। लड़की को परेशान करने के लिए ही उसने ये पूरा प्लान बनाया। हालांकि वो कामयाब हो पाता इसके पहले ही पुलिस ने उसे और उसके दोस्त को धर दबोचा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close