Main Slideउत्तराखंड

देहरादून के फ्लैट से रेडियो एक्टिव मैटेरियल बरामद, पांच गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में शुक्रवार को एक संदिग्ध रेडियोएक्टिव मटेरियल वाले बॉक्स रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। देहरादून पुलिस को राजपुर थाने में गुरुवार को एक मुखबिर ने यह सूचना दी थी कि शहर के किसी एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध लोग आए हुए हैं। मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि यह लोग एक रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं और उसे खरीदने या बेचने के बारे में बात कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और फ्लैट पहुंचकर छापेमारी की, जहां पांच लोग मौजूद थे। उनके पास एक डिवाइस मिला, जिस पर रेडियोग्राफ कैमरा निर्मित बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटोप टेक्नोलॉजी, भारत सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग BARC/BRIT वाशी कॉम्प्लेक्स सेक्टर 20 वाशी नवी मुंबई लिखा हुआ था।

पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़े जाने पर संदिग्धों ने यह भी बताया कि इसमें रेडियोएक्टिव पावर है और इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा है. पुलिस ने बताया कि कुछ और भी लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि रेडिएशन फैलने के खतरे को देखते हुए पुलिस की टीम ने उस डिवाइस को एक कमरे में सील कर दिया है और इसकी जानकारी रखने वाली दूसरी टीम को बुलाया। जांच में पाया गया कि डिवाइस में रेडियोधर्मी पदार्थ होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close