राजनीतिराष्ट्रीय

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में जश्न मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से केक काटे जा रहे हैं। पीडीए पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इतना ही नहीं तमाम विपक्षी दलों के नेता भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके लम्बी उम्र की शुभकामनायें। उनके परिवार वालों को भी इस अवसर की दिली मुबारकबाद।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close