प्रदेश

महाराष्ट्र के जालना में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो कारों की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज की लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों कारों में टक्कर इसलिए हुई क्योंकि उनमें से एक वाहन ईंधन भरने वाले पंप के पास जाने के लिए गलत दिशा से आ रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे समृद्धी हाईवे पर पेट्रोलिंग के दौरान कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो साफ हो गया कि स्विफ्ट डिजायर और अर्टिगा कार में भिड़ंत हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, छह लोग अर्टिगा कार से नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे थे। साथ ही स्विफ्ट में सवार चार लोग विपरित दिशा से सिंदखेड राजा की ओर जा रहे थे । इस दौरान ही यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में घायल लोगों को समृद्धी महामार्ग और एम्बुलेंस की मदद से जालना के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अर्टिगा नें सवार फैजल शकिल मन्सुरी, फय्याज मन्सुरी, अल्थमेस मन्सुरी और स्विफ्ट में सवार लक्ष्मण मिसाल, संदीप बुधवंत, विलास कायंदे का मौके पर मौत हो गई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close