Main Slideप्रदेश

गुरुग्राम की फैक्ट्री में भीषण आग से तीन की मौत, बॉयलर फटने से हुआ हादसा

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में आज सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। कई अन्य इस हादसे में घायल हुए हैं। घटना हरियाणा के गुरुग्राम स्थित दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से यह हादसा हुआ है। फैक्ट्री के आस-पास की बिल्डिंग और मकान भी इसमें क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस भी घटना की जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास खड़ी इमारतें और मकान हिल गए। धमाका होने से कई लोगों के घरों में दरारें तक आ गईं हैं। धमाके की आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बॉयलर रात करीब ढाई बजे फटा और सुबह तक आग बुझाने का काम चलता रहा। पुलिस विभाग की टीमें भी हादसास्थल पर पहुंचीं। बॉयलर फटने के कारणों की जांच जारी है। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुग्राम के दौलताबाद में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास बने इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री में चीख पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पास रहने वाले लोग दौड़े आए। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घायलों को धधकती आग से निकाला। लोगों ने ही अग्निकांड की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

जानकारी मिलते ही आधे घंटे के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री के मालिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कंपनी की तरफ हर संभव मदद उपलब्ध कराई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close