प्रदेश

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत

नई दिल्ली। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना की मौत हो गई है। बताया जा रही उनकी मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। अमोल की उम्र महज 20 साल थी। वो दिल्ली में रहकर पढाई कर रहे थे। सविवार सुबह अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस दौरान अमोल ने अपने पिता से फोन पर बात की। उन्होंने उसे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी।

इसके बाद वो खुद दिल्ली के लिए निकल गए थे, लेकिन बीच में ही उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अचानक अमोल सक्सेना की तबियत बिगड़ गई। दोपहर में अचानक उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। दिल्ली में उनकी बेटी व रिश्तेदार के अलावा प्रशासनिक मित्र, पुत्र अमोल के पास पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने अमोल को मृत्य घोषित कर दिया।

उधर, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दीपक सक्सेना के बेटे के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा- जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जी के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close