Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

अरुणाचल में BJP को मिला बहुमत, सिक्किम में SKM की वापसी

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग आज यानी 2 जून को शुरू हो गई है। मतगणना सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। रुझानों में दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ दल वापसी करते दिखाई दे रहे हैं। सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) तो वहीं अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी वापसी कर रही है।

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 16 सीटें जीत ली हैं। वह 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट जीत चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 36 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। नौ पर अभी तक आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने तीन सीटों पर फतेह हासिल की और दो सीटों पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का एक सीट पर खाता खुला है और दो पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं और एक सीट पर जीत दर्ज की है।

अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सरकार में काबिज है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close