पीएम मोदी ने झारखंड को दी 5700 करोड़ रु की विकास परियोजाओं की सौगात

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड को 5700 करोड़ की विकास परियोजाओं की सौगात दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बादामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से लंबी दूरी की मालगाड़ी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सिंदरी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही झारखंड की जेएमएम सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा। सिंदरी के बाद पीएम मोदी ने धनबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने यहां रोड शो किया। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने झारखंड में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार को लेकर इंडी गठबंधन पर निशाना साथ। साथ ही लोगों को मोदी की गारंटी का भी भरोसा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि गरीब आदिवासियों से जो लूटा गया है उसे मोदी लौटाकर ही दम लेगा।







