मनोरंजन

साउथ के मशहूर एक्टर नागार्जुन ने कैंसिल की अपनी मालदीव ट्रिप, लक्षद्वीप जाने का बना रहे प्लॉन

मुंबई। साउथ के मशहूर एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन ने अपनी मालदीव की ट्रिप कैंसिल कर दी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मालदीव ट्रिप को कैंसल करने की वजह पर बात कर रहे हैं।

नागार्जुन ने वीडियो में मालदीव को लेकर बताया कि वो 17 जनवरी को वेकेशन मनाने मालदीव जाने वाले थे। फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए ये प्लान किया था। उन्होंने ये प्लान इसलिए किया था क्योंकि वो अपने काम की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। उन्होंने बताया कि वो 75 दिनों तक ‘ना सामी रंग’ और ‘बिग बॉस’ के लिए लगातार बिना ब्रेक लिए काम करते रहे। इसीलिए वो मालदीव वेकेशन के लिए जाने वाले थे। ऐसे में उन्होंने वैकेशंस के लिए मालदीव को चुना था लेकिन अब वे वहां नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां के मंत्रियों ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियां कीं, जो आपत्तिजनक थीं, और उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी 1.5 अरब लोगों के नेता हैं और दुनिया भर में उनका बहुत सम्मान किया जाता है।

आपको बता दें कि अपनी मालदीव की ट्रिप को रद्द करने के बाद अक्किनेकी नागार्जन अब लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं। इसी के साथ, अब वो भी बायकॉट मालदीव कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं। वो इसी हफ्ते के बीतते ही अगले हफ्ते लक्षद्वीप में अपने ट्रिप की प्लानिंग करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close