यमुना एक्सप्रेससवे पर दो बसों की टक्कर में 40 यात्री घायल
लखनऊ। यूपी में यमुना एक्सप्रेससवे पर सोमवार को दो बसों की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए हैं। हालांकि गनीमत रही कि किसी की इसमें मौत नहीं हुई। उधर हादसे की खबर मिलते ही घायल यात्रियों को प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए जिनमें से 31 को घायलों को जिला अस्पताल और र 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भयानक हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया है कि हादसे का शिकार होने वाली एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। हालांकि, यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये दोनों बसें हादसे का शिकार हो गईं।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस वक्त कोहरे का कहर भी जारी है। इस कारण कम विजिबिलिटी होने से वाहनों को चलाने में काफी समस्या सामने आ रही है। मानाजा रहा है कि इस हादसे की वजह कम विजिबिलिटी भी हो सकती है। घटना के बाद बसों को रास्ते से हटवाया गया है और यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया है।