Main Slideराष्ट्रीय

मई 2024 के बाद गिर जाएगी कर्नाटक कांग्रेस सरकार: एच.डी. कुमारस्वामी

मांड्या: जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मई 2024 के बाद गिर जाएगी। एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ‘यह सरकार 5 साल तक नहीं चलेगी। मई 2024 के बाद यह तय है कि यह सरकार गिर जायेगी। किसी भी कीमत पर यह सरकार नहीं टिकेगी।’

जेडीएस नेता ने अपने इस दावे के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के एक प्रमुख मंत्री केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे हैं। वह कानूनी परेशानियों से बचने के लिए भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। वर्तमान में वह भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और पार्टी बदलने की प्रक्रिया में 50 से 60 विधायकों को अपने साथ ला सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं लोगों की आवाज़ बनना जारी रखूंगा। ऐसा मत सोचो कि कोई काम हाथ में नहीं लिया, हमें छह महीने का समय दीजिए, यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं स्थानीय विधायक के साथ खड़ा रहूं और काम कराऊं हमारे विधायक पर क्रोधित न हों। कुमारस्वामी ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कारण विकास कार्य ठप हो गया है। उन्होंने कहा, मैं प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लूंगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close