उत्तराखंड सिविल जज भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2023 30 अप्रैल (रविवार) को 13 जिलों में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 रिक्तियों को भरना है।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
सिविल जज के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यूकेपीएससी पटवारी, लेखपाल के दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC Patwari, Lekhpal: दस्तावेज सत्यापन और पीईटी 24 अप्रैल से
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) भर्ती परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन और पीईटी 24 अप्रैल से 05 मई तक दो पारियों में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे आयोजित होने वाली है। डीवी राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए कुल 1781 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in देखें।