उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने समूह ग की 23 परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

देहरादून। को प्रेषित समूह ग की  23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
आज उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली और शासन द्वारा हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह ‘ग’ की 23 परीक्षाओं हेतु अतिरिक्त परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है। इस प्रकार संलग्न लिस्ट में उल्लेखित 16 परिक्षाओ की प्रस्तावित विज्ञापन तिथि और परीक्षा तिथि निर्धारित की गई हैं।
आयोग ने यह संकल्प दोहराया है कि उपर्युक्त समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से वर्ष 2022 एवं 2023 के दौरान आयोजित की जाएंगी।
अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2022 के प्रारंभ में निर्गत यूकेपीएससी के मुख्य वार्षिक परीक्षा कलेण्डर के बारे में अवगत कराया गया है कि आयोग के उक्त परीक्षा कलेण्डर में उल्लिखित 23 परीक्षाएं निर्धारित की गयी थी, जिनमें से अब तक 18 परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न की जा चुकी हैं तथा 04 परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा – 2021 का आयोजन दिनांक 12 से 15 नवम्बर, 2022 के दौरान किया जाना सम्मिलित है तथा शेष एक वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा को स्थगित किया गया है। 
सिविल जज जू.डि. परीक्षा, ए०ई० परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी एवं सहायक भूवैज्ञानिक परीक्षा के संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही तभी की जा सकेगी जब क्षैतिज आरक्षण के संदर्भ में मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा हाल ही में पारित आदेश के आलोक में शासन द्वारा आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए आयोग को अवगत कराया जाएगा।
आरक्षण की वजह से लटकी ये भर्तियां
आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि आरक्षण से सम्बन्धित उत्पन्न कतिपय विसंगतियों के निस्तारण हेतु आयोग द्वारा प्राप्त लगभग 29 अधियाचनों को शासन को प्रत्यावर्तित कर दिया गया है तथा शासन से संशोधित अधियाचन प्राप्त होने के पश्चात् आयोग द्वारा उनके लिए पृथक से एक परीक्षा कलेण्डर जारी करते हुए समानान्तर ढंग से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वर्तमान में उक्त 29 अधियाचनों को संशोधित किये जाने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है।
किस भर्ती का कब विज्ञापन, कब परीक्षा
   भर्ती                                पद     विज्ञापन तिथि    परीक्षा तिथि
पुलिस आरक्षी                            521    अक्टूबर 2022  18.12 .2022
राजस्व उप निरीक्षक                       554    अक्टूबर 2022   8.1.2023
वन आरक्षी                              894    अक्टूबर 2022   22.01.2023
सहायक लेखाकार /लेखा परीक्षक           663+228  अक्टूबर 2022   12.02.2023
बंदी रक्षक                              213     नवंबर 2022   शारीरिक दक्षता के बाद
कनिष्ठ सहायक                          519     नवंबर 2022   पांच मार्च 2023
सहायक कृषि अधिकारी आदि                463    जनवरी 2023   23 अप्रैल 2023
उप निरीक्षक पुलिस-फायर                  221    जनवरी 2023   शारीरिक दक्षता के बाद
पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक        434     फरवरी 2023  सात मई 2023
मानचित्रकार, प्रारूपकार                    60-    मार्च 2023     चार जून 2023
अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.       91    अप्रैल 2023    23 जुलाई 2023
जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल           76     मई 2023     13 अगस्त 2023
व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी                  14    जुलाई 2023    24 सितंबर 2023
गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष                100   जुलाई 2023    आठ अक्तूबर 2023
स्केलर                                 200   अगस्त 2023    19 नवंबर 2023
वैयक्तिक सहायक                         176   सितंबर 2023   17 दिसंबर 2023
 
					 
							






