डांस इंडस्ट्री में रतलाम के तरुण राठौर के चर्चे, जोश एप पर लाखों फॉलोवर्स

नई दिल्ली। कहते हैं अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो चाहे रास्ते में कितनी भी कठिनाई आए इंसान अपनी राहें बना ही लेता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रतलाम के रहने वाले तरुण राठौर ने। तरुण के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। परिस्थितिओं ने कदम-कदम पर उनका रास्ता रोकना चाहा लेकिन तरुण चट्टान की तरह हर परेशानी के सामने डटे रहे। आज तरुण शार्ट वीडियो एप जोश पर एक जाना पहचाना नाम हैं। उनके इस एप पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आलम ये है कि उनकी डांस कोरियोग्राफी के लोग दीवाने हैं। उनके एक-एक स्टेप्स और मूव्स ने लोगों के दिल पर जादू कर रखा है। इतना ही नहीं वो कई नामी ब्रांड्स के लिए भी कोरियोग्राफी कर चुके हैं।
दरअसल बचपन में पिता का साया सिर से उठने के बाद उन्हें और उनकी मां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तरुण की बचपन से ही डांस की तरफ झुकाव था। हालांकि उनकी मां चाहती थी कि तरुण पढाई पर फोकस करे। 12th क्लास के बाद जब तरुण बीबीए करने इंदौर पहुंचे तो एक बार फिर उनका झुकाव डांस की ओर होने लगा, लेकिन समय की कमी के चलते वो इसपर ध्यान नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया और फिर जॉब करने लगे। डेली रूटिन लाइफ में वो ऐसे फंसें की डांस के दूरी बढ़ती चली गई।
हालांकि 2009 में तरुण की जॉब चली गई जिसके बाद वो इंदौर छोड़कर वापस अपने घर आ गए। घर पर रहते हुए तरुण को कई महीने बीत गए। इस बीच उनकी मां ने तरुण से कहा कि तुम अपने डांस के पैशन को फॉलो क्यों नहीं करते। इसके बाद तरुण ने घर पर ही डांस की प्रैक्टिस शुरू कर दी। प्रैक्टिस के दौरान ही डांस इंडिया डांस-3 का ऑडिशन शुरू हो गया। काफी कम वक्त की प्रैक्टिस के बावजूद भी तरुण ने शो के टॉप 100 पार्टिसिपेंट में अपनी जगह बना ली। इसके बाद तरुण ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज तरुण शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ‘जोश’ ऐप पर काफी फेमस हैं। जोश पर उनके 9 लाख से ज्यादा फालोवर हैं।