प्रदेशराजनीति

दूल्हा बने भगवंत मान, केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में, सामने आईं शादी की तस्वीरें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार गुरुवार को दूल्हा बन गए हैं।  सीएम भगवंत मान ने हरियाणा की डॉ गुरप्रीत कौर से शादी रचाई है। डॉ गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार लंबे वक्त से पंजाब में रहता है। इस शादी में दोनों के परिवार और मित्रों के अलावा बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था तो वहीं इस शादी में विशेष रूप से शामिल होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार संग चंडीगढ़ पहुंचे थे। मालूम हो कि डॉ गुरप्रीत कौर की उम्र 32 साल है और वो उम्र में सीएम मान से 16 साल छोटी हैं।

शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा-दुल्हन की मंडप से शादी की तस्वीर सामने आई है। चंडीगढ़ के CM हाउस में विवाह की रस्में संपन्न हुई हैं। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए हैं। देखिए शादी की तस्वीरें..

भगवंत मान की उम्र 48 वर्ष और अरविंद केजरीवाल की उम्र 53 वर्ष है

बता दें कि जैसा ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दू्ल्हा बनकर मंडप प्रवेश किया तो शादी से पहले उनकी सालियों ने रास्ता रोक लिया था। फिर रिबन कटाई का नेग देकर वह आगे बढ़ सके।

पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शादी हो रही है। हालांकि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में पहुंच गए हैं। वह अपने परिवार समेत मान की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। इतना ही नहीं वह भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में अदा कर रहे हैं।

भगवंत मान और गरुप्रीत कौर के दूल्हा-दुल्हन बनने की तस्वीरों को आप नेता राघव चड्ढा ने शेयर की हैं। राघव चड्डा ही शादी में खाने से लेकर सारी तैयारियों को देख रहे हैं। मान ने उनको ही सारी  जिम्मेदारियां दे रखी हैं।
चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में शादी की सारी रस्में निभाई जा रही हैं। शादी की रस्में (आनंद कारज) यहीं संपन्न हो हो रहा है। विवाह की सारी रस्में पंजाबी तरीके से कराई जा  रही हैं।

भगवंत मान दुल्हनिया मूल रुप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। हालांकि अभी उनका पूरा परिवार  राजपुरा में रह रहा है।  उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। जिसे उन्होंने 2017 में  में पूरा कर लिया। इसके बाद वह डॉक्टरी की प्रेक्ट्रिस करने लगीं।

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हैं। उनका साल 2015 में पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था और तब से ही इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों संग अमेरिका में रहते हैं। हालांकि जब मान ने सीएम पद की शपथ ली थी तो उनके बच्चों ने उस शपथ समारोह में शिरकत की थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close