
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को पास कर लिया है। यानी सरकार बहुमत साबित करने में सफल रही है। विधानसभा में 164 MLA ने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है। स्पीकर का वोट काउंट नहीं किया गया, नहीं तो वोट का यह आंकड़ा 165 हो जाता।
वहीं MVA के समर्थन में 99 वोट पड़े। विधानसभा वोटिंग के दौरान 8 विधायक अनुपस्थित रहे। इनमें कांग्रेस के पांच विधायक, दो SP के और एक AIMIM का है। कांग्रेस के 5 अनुपस्थित में, अशोक चव्हाण, विजय वड्डेटीवार, प्रणीती शिन्दे, ज़िशन सिद्धिकी, धीरज विलासराव देशमुख शामिल हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, ‘जिन सदस्यों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है उनका मैं आभारी हूं। 1980 के शिंदे साहब ने शिवसेना में सक्रिय तौर पर काम शुरू किया था। उन्होंने साधारण कार्यकर्ता के तौर पर कई जिम्मेदारियां उठाई और आज राज्य के मुख्यनमंत्री बने हैं।