फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी, दिए तबाही के संकेत

साल 2021 को खत्म होने में कुछ ही वक्त बचा है। कई लोगों ने तो अभी से ही 2022 के जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लेकिन नए साल के जश्न से पहले फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी खबरों में है। नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ‘लेस प्रोफेटीस’ नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। ऐसा माना जाता है कि नास्त्रेदमस की 70 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। नास्त्रेदमस ने 2021 में महामारी और तबाही जैसी भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई। अब नास्त्रेदमस ने कुछ और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं।
आइए जानते हैं नास्त्रेदमस ने 2022 के लिए कौन सी भविष्यवाणियां की है-
परमाणु बम फटेगा
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इस कारण जलवायु परिवर्त होगा। परमाणु बम के फटने के कारण धरती के मौसम में बदलाव होगा। परमाणु बम के फटने से समुद्र तल का लेवल बढ़ जाएगा। जिससे कई सारे द्वीप और छोटे देश डूब जाएंगे। वहीं करोड़ों लोगों की रेडिएशन की वजह से अकाल मृत्यु हो जाएगी।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में एक बड़ी प्राकृतिक घटना होगी, जिससे दुनिया में 3 दिनों तक अंधेरा छा जाएगा। तीन दिन बाद जब दुनिया में उजाला आएगा, तब तक आधुनिकता का अंत हो चुका हो जाएगा और मानव जाति फिर से पुराने दौर में पहुंच जाएगी।
पृथ्वी से टकराएगा ऐस्टरॉइड
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक वर्ष 2022 में पृथ्वी को एक बड़ी खगोलीय घटना का भी सामना करना पड़ेगा। 2022 में बाहरी ग्रह से टूटकर एक ऐस्टरॉइड तेज रफ्तार के साथ पृथ्वी से टकराएगा। पृथ्वी पर गिरने वाला ऐस्टरॉइड इतना बड़ा होगा महासागर में सुनामी की तेज लहरें उठेंगी। इससे आसपास के देशों का तटीय इलाका पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। इससे कई हजार लोगों की मौत हो जाएगी।
महंगाई भी लेगी लोगों की जान
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। 2022 में महंगाई अपने चरम पर होगी। महंगाई के कारण कई लोग भुखमरी का शिकार होंगे और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ेगी।
फ्रांस में आएगी बड़ी तबाही
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक अगला साल फ्रांस के लिए भी बहुत भारी रहेगा। वहां पर वर्ष 2022 में एक बहुत बड़ा तूफान आएगा, जिसका असर पूरी दुनिया में होगा। इससे दुनिया में फसलें और वनस्पति काफी हद तक नष्ट हो जाएंगी, जिससे कई देशों में भुखमरी फैलेगी।