जीवनशैली

अधिक सब्जी खाने वाले लड़को पर फिदा होती है लड़कियां

नई दिल्ली। आजकल लड़के लड़कियों को इमप्रेस करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। वो महंगे से मंहगे गिफ्ट, परफ्यूम और ऐसी कई सारी मंहगी चीजें गिफ्ट करके उनके दिल पर धाक जमाना चाहते है।

लेकिन फिर भी लड़कियां इनसे इमप्रेस ना होकर ज्यादा सब्जी खाने वाले लड़को पर मरती है। जी हां हाल ही में एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि लड़कियां ज्यादा सब्जी खाने वाले लड़को को पसंद करती है।

विडियो : रात को सोते समय गलती से भी पास न रखे ये 4 चीजें नहीं जल्दी हो जाएगी मृत्यु

ऑस्ट्रेलिया स्थित मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के इयान स्टीफन ने एक स्टडी की है जिसमें उन्होंने पाया कि जो लड़के अधिक मात्रा में सब्जियां और फल खाते है लड़कियां उन लड़कों की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं।

शोध, इमप्रेस, ऑस्ट्रेलिया, मैक्वेरी यूनिवर्सिटीवैज्ञानिकों के अनुसार किसी का भी स्वास्थ्य कैसा है इसका संकेत उसके पसीने की महक से लगाया जा सकता है। वहीं इयान का कहना है लड़कियां किसी भी चीज की महक की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं।

शोधकर्ताओं ने इसके लिए नौजवान लड़कों का एक ग्रुप बनाया। इसके साथ ही पुरुषों की त्वचा का विश्लेषण एक स्पेक्ट्रोफोटोमीटर का इस्तेमाल करके किया गया।

इस शोध के लिए पुरुषों से कई तरह के सवाल किए गए और उन्हें एक साफ टी-शर्ट पहनकर व्यायाम करने के लिए कहा गया।

जानिए S अक्षर से नाम वाले व्‍यक्ति का कैसा होता है स्‍वभाव

इसके बाद लड़कियों को लड़कों की पसीने वाली टी-शर्ट को सूंघने के लिए कहा गया। जो लड़के मांसाहारी है उन्हें ज्यादा पसीना नहीं आया बल्कि सब्जियां खाने वाले लड़कों को ज्यादा पसीना आया और लड़कियां उनकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हुईं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close