Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

शर्मनाक : इंतकाम लेने को 16 साल की बच्ची को निर्वस्‍त्र घुमाया

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान शहर में किशोरवय लड़की के कपड़े उतारकर उसे सड़कों पर निर्वस्‍त्र किया गया। खबरों के मुताबिक लड़की के साथ ऐसा उसके भाई के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बदला लेने के लिए यह गंदा काम किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वाकया 27 अक्टूबर का है, जब एक 16 साल की लड़की तालाब से पानी लेकर घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसे कुछ पुरुषों ने उसे दबोच लिया और उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे एक घंटे तक सड़कों पर घुमाया।

इसके बाद आरोपितों ने कहा कि लड़की को उसके भाई की जगह सजा दी जा रही है। इस बात का गांव की ही किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था।

पुलिस की माने तो हमलावर उसी लड़की के परिवारवाले हैं। इससे पीड़िता के भाई का अफेयर चल रहा है। उन्होंने परिवार के सम्मान को वापस पाने के लिए यह कारनामा किया। इससे पहले लड़की के भाई पर पंचायत ने मामले में 1 लाख 5 हजार का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अब भी सजावल नामक का मुख्य आरोपित फरार है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close