Main Slide

प्‍लेन में फाउंटेन पेन के बल पर फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बनाया

चीन के बीजिंग जा रहे एयर चाइना के एक प्‍लेन में एक यात्री ने फाउंटेन पेन के बल पर फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बना लिया। घटना की नजाकत समझते हुए प्‍लेन का मार्ग बदलकर उसे मध्य चीन की ओर भेजा गया। चीन के सिविल एविएशन प्राधिकरण ने यह बताया।

अधिकारियों ने उक्त घटना को गैरकानूनी दखल बताया। हुआ ये कि फाउंटेन पेन को हथियार बनाकर एक यात्री ने महिला फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बना लिया। इसके बाद प्‍लेन का रूट डायवर्ट कर झंगझाऊ शहर में उतारा गया। विमान संख्या 1350 के सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित उतर गए।

विमान ने हुआन प्रांत के चांगशा शहर से सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी और इसे बीजिंग में सुबह 11 बजे उतरना था। चीन के सिविल एविएशन प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर वक्तव्य में इन सारी बातों की जानकारी दी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close