Main Slide

दूल्हे ने सपना चौधरी के गाने पर किया मस्‍त डांस, देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बारात के एक वीडियो ने इन दिनों खासा धमाल मचा रखा है। वॉट्सअप से लेकर फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। बारात के इस वीडियो में दूल्‍हा घोड़े पर बैठे–बैठे डांस कर रहा है। वो सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंखों का ये काजल’ पर डांस करते दिख रहा है। ये वीडियो पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन दूल्‍हा है कि मानता ही नहीं है। वो जबरदस्त डांस करते दिख रहा हैं। पीछे खड़े लोग जोर-जोर से हंसते दिख रहे तो कुछ लोग उसके डांस पर उसे वाहवाही दे रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

इस वीडियो को वीडियो वायरल इंडिया ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार फेसबुक पर देखा जा चुका है। ये वीडियो 28 हजार शेयर और 42 हजार लाइक्स बटोर चुका है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close