Main Slide

कांग्रेसी नेता से हुआ भाजपाई मंत्री की बेटी को प्यार, मचा घमासान    

कर्नाटक में चुनावी मौसम के बीच प्रेम की बयार भी बह चली है। गरमागरम सियासी चर्चाओं से हटकर एक दिलचस्‍प प्रेम कहानी भी सुनने में आ रही है। ये कहानी भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी और कांगेसी नेता के बीच परवान चढ़ते प्‍यार की है। इसके अलावा लड़की की जाति भी लड़के से भिन्‍न है।

यही वजह है कि 26 साल की इस इंजीनियर लड़की की उसके पसंदीदा लड़के से शादी को लेकर उसके माता–पिता तैयार नहीं हो रहे। लड़की का कहना है कि पिछले हफ्ते उसके पिता ने उस पर किसी और से शादी करने का दबाव बना डाला। अपनी शादी को रद्द कराने को लड़की ने दिल्ली के जज से गुहार लगाई थी।

लड़की की अपील पर जज ने शादी रद्द करने से तो मना कर दिया लेकिन उन्होंने कर्नाटक पुलिस से लड़की को प्रोटेक्शन देने को कहा है। इस मसले में कपल्स अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

कपल्‍स ने ऐसे हालात में अपनी पहचान भी जाहिर न करने की इच्छा जता दी है। साथ ही कपल्स को कर्नाटक के सॉलिसीटर जनरल के बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close