Uncategorized

महिलाओं के ज्‍यादा सेक्‍स करने से बढ़ती है मेमोरी पॉवर

हालिया अध्‍ययन के मुताबिक महिलाओं के सेक्स करने से उनकी मेमोरी पॉवर बढ़ जाती है। जी हाँ, यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन सच है। स्टडी के मुताबिक़ सेक्स महिलाओं में शब्दों को याद करने की क्षमता को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है। यानी सेक्स करने से महिलाएं ज्यादा से ज्यादा याद रख सकती हैं।

महिलाओं में याददाश्‍त बेहतर करने का सबसे अच्छा तरीका सेक्स करने को ही माना जाता हैं। स्टडी के अनुसार महिलाएं जब सेक्स करती हैं तो उनके मेमोरी फंक्शन को मजबूती मिलती है। इससे उनका दिमाग कई तरह की चीजों को याद रख सकता हैं। हाल ही में जर्नल आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहैवियर में छपे रिजल्ट के मुताबिक शब्दों को याद करने की क्षमता पर अधिक सेक्स का सकारात्मक असर दिखा।

स्टडी में बताया गया है किस तरह महिलाओं में अधिक सेक्स हिप्पोकैंपस (दिमाग का एक हिस्सा) में नए टिशू बनते हैं और हिप्पोकैंपस इमोशन,  मेमरी और ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम का मुख्य सेंटर माना जाता है। यही वजह है कि महिलाओं में सेक्स करने पर उनकी मेमोरी में इजाफा होता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close