Main Slideतकनीकी

जियो प्राइम मेंबर्स को अगले एक साल तक फ्री मिलेंगे सारे फायदे

नई दिल्ली। जियो के सभी प्राइम मेंबर, जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक के लिए एक्सक्लूसिव प्राइम मेंबरशिप ली थी, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक साल तक इसका लाभ मिलता रहेगा।

कंपनी ने यहां शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी। कंपनी के वर्तमान ग्राहकों को इसकी सदस्यता लेने के लिए माइ जियो एप से अपनी रुचि दिखानी होगी।

इस समय 17.5 करोड़ जियो प्राइम मेंबर्स हैं। नए जियो यूजर्स के लिए (अप्रैल के बाद से) जियो प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये के सालाना शुल्क में जारी रहेगा। कंपनी ने कहा, नए ग्राहकों को जियो प्राइम मेंबरशिप की उपलब्धता जारी रहना जियो की भारतीयों को एक विभेदित डिजिटल जीवन अनुभव मुहैया कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close