Main Slideव्यापार

2020 टोक्‍यो ओलंपिक में मौज मस्‍ती के लिए बेहद पतले कंडोम बना रहा जापान

2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जापान अभी से तैयारियों में जोर–शोर से जुट गया है। यहां की कंडोम बनाने वाली कंपनियां इसके लिए अल्ट्रा थिन (बेहद पतला) कंडोम तैयार करने में जुटी हैं। वे टोक्यो ओलंपिक को अपने अल्ट्रा थिन उत्पाद दुनियाभर के सामने पेश करने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही हैं।

बता दें कि ओलंपिक खेलों के दौरान प्रतियोगियों को मुफ्त में कंडोम बांटे जाते हैं, ताकि दुनिया के सबसे फिट एथलेटिक्स में सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा मिले। 0.01 एमएम अल्ट्रा थिन कंडोम पॉलीयूरीथेन से बने होंगे। खास बात है कि जिन लोगों को लैटेक्स से अलर्जी से होती है, वे इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।

सागामी रबड़ इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रवक्ता हिरोशी यामाशिता ने इस बारे में कहा कि सिर्फ जापान की कंपनियां ही वर्तमान में 0.01 से 0.02 एमएम जितने पतले कंडोम बना रही हैं। टोक्यो में ओलंपिक खेलों को हम महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं, जो दुनिया को हमारी उच्च प्रौद्योगिकी से रू-ब-रू कराएगा।

हालांकि, जापान अब भी कंडोम बनाने की रेस में ब्रिटेन के ड्यूरेक्स और अमेरिका की त्रोजन कंपनी से पीछे है। जापानी कंपनी ओकामोतो इंडस्ट्रीज का नाम इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ‘एन्सेल्ल’ के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, अगले नंबर पर सागामी का नाम आता है। जापानी औद्योगिक संस्था कंडोम कोगयोकाई की मानें तो सागामी ने इस बेहद पतले कंडोम को 2013 में ही बाजार में पेश किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close