Main Slide

आर्थिक राजधानी में बड़े से बोर्ड पर चल गई पोर्न क्लिप, देखने वालों का खुला रह गया मुंह

आसमान चूमती इमारतों पर बड़े-बड़े इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड आपने देखे होंगे। आपने अक्सर उन पर एड चलते भी देखे होंगे, लेकिन अगर उसपर पोर्न क्लिप चल जाए तो क्‍या होगा। जाहिर है शर्म से लाल हो जाने वाली स्थिति हो जाएगी न? ऐसा ही कुछ फिलीपींस की आर्थिक राजधानी मनीला में देखने को मिला है।

यहां एक बड़े से बोर्ड पर अचानक पोर्न मूवी चल गई। आसपास से गुजरने वाले लोग भी इस दौरान हैरान रह गए। फिलहाल, इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला मंगलवार यानी 20 मार्च दोपहर का है। बुधवार (21 मार्च) को इस बाबत मेयर ने कहा कि बिलबोर्ड पर पोर्न मूवी चलने के बाद वह इस मामले की जांच करवा रही हैं। यह बोर्ड शहर के काफी व्यस्ततम इलाके में लगा था।

बिलबोर्ड पर अश्लील वीडियो तकरीबन डेढ़ मिनट तक चलता रहा। मकाई की मेयर अबीगैल बिनय ने फौरन पोर्न मूवी चलने की जानकारी मिलने पर बिलबोर्ड को ही बंद कराने का आदेश दे दिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कुछ बाइक सवार युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यही क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती दिखाई दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या फिलीपाइन कंपनी ग्लोबलट्रोनिक्स या उसके कर्मचारी इस घटना के लिए जिम्मेदार थे।”

बता दें कि फिलीपींस के कैथोलिक समुदाय में पोर्नोग्राफी अवैध मानी जाती है। ऐसे में यहां पर नियमों के तहत टेलीविजन और फिल्म की सामग्री पर भी सख्ती से नियंत्रण किया जाता है। एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब ने बीते साल फिलीपींस को विजिटर्स (रोजाना) के मामले में दुनिया के देशों की सूची में 13वें स्थान पर रखा था।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close