अन्तर्राष्ट्रीय

दोस्तों को शो ऑफ करने के लिए लड़के ने किया सेक्स का लाइवस्ट्रीम

नई दिल्ली। ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स को लड़की के साथ सेक्स का लाइवस्ट्रीम करना महंगा पड़ गया। उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसे इस हरकत की इतनी महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी। कोर्ट ने उसे छह महीने की सजा सुनाई है। लड़के की इस हरकत के बाद लड़की ने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। हालांकि उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया। लड़के ने वैलंटाइन्स डे के मौके पर अपने दोस्तों को शो ऑफ करने के लिए वॉट्सऐप पर सेक्स को लाइवस्ट्रीम किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय कुवैती मूल के ब्रिटिश नागरिक नौरेद्दीन अबुशरीफ ने बताया कि उसने नशे की हालत में ये वीडियो लाइवस्ट्रीम किया था। उसका मकसद केवल अपने दोस्तों को शो ऑफ करना था।

कोर्ट ने अबुशरीफ को छह महीने की सजा सुनाते हुए कहा कि आपने यह माना है कि अपने दोस्तों को शो ऑफ करने के लिए ऐसा किया, जिससे साफ है कि आपने मज़े लेने के लिए ऐसी हरकत की, लेकिन आपका मज़ा किसी के लिए सज़ा बन गया। आपकी इस हरकत के बाद लड़की आत्महत्या करने का मन बना रही थी।

जज ने कहा, ‘मैंने ऐसे भी कोई सबूत नहीं देखे जिससे लगा हो कि आप अपने किए के लिए पछता रहे हों। बल्कि आप ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे आपने कुछ गलत न किया हो। यह स्पष्ट है कि लाइवस्ट्रीम करने में महिला की सहमति नहीं थी और न ही आपने उनसे पूछा था।’ कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए छह महीने की सज़ा सुनाई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close