मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को पसन्द हैं पीछा करने वाले लोग

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि सोशल मीडिया पर उन्हें ‘स्टॉक’ किया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका आगामी प्रतिभा आधारित शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में दिखाई देंगी। इसमें रोहित शेट्टी और करण जौहर जैसे फिल्मकार भी हैं।

इस शो को जज करने के दौरान, एक प्रतियोगी ने प्रियंका चोपड़ा से कहा कि वे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर उनका पीछा करती है। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा यह जानकर मुझे बहुत खुशी हुई कि आप मेरे बारे में इतना जानती हैं।

मुझे अच्छा लगता है जब लोग इंस्टाग्राम पर मेरा पीछा करते हैं, क्योंकि मैं खुद यह देखती हूं कि कितने लोगों ने मेरी स्टोरी पढ़ी और पोस्ट देखे। ज्ञात हो कि बॉलीवुड में इन दिनों वो प्रोड्यूसर का रोल अदा कर रही हैं तो हॉलीवुड में उनके पास दो फिल्में हैं और ‘क्वांटिको’ के सीजन-3 की शूटिंग भी कर रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close