अन्तर्राष्ट्रीय

15 साल तक बेटी को अंधेरे कमरे में रखा कैद, इस हाल में मिली लाश

टोक्यो। जापान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक माता-पिता ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए अपनी बेटी को 15 साल तक अंधेरे कमरे में कैद रखा। इस महीने 33 वर्ष की उम्र में ठंड में ठिठुर जाने से उसकी मौत हो गई। उसका वजन मात्र 19 किलो रह गया था।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, ओसाका निवासी यासुताका काकिमोटो (55) और उनकी पत्नी युकारी (53) पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि जब उनकी बेटी एइरी 16-17 साल की थी, तब उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि एइरी की मौत ठिठुरने से हुई। वह बुरी तरह कुपोषित थी और उसका वजन करीब 19 किलोग्राम था। बताया जाता है कि उसे दिन में केवल एक बार खाना दिया जाता था।

लड़की ने माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर उग्र हो जाती थी। किसी को भी मारने दौड़ पड़ती थी। इसलिए उन्होंने कमरे में बंद करके रखा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close