Main Slide

विराट और अनुष्‍का क्‍यों गए डॉक्‍टर के पास, उफान चढ़ीं अटकलें

मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इश्क के किस्से तो आम हैं लेकिन इस बार यह जोड़ा एक अलग ही वजह से चर्चा में है। कारण है दोनों की एक वायरल फोटो।

इसमें अनुष्का और विराट एक डॉक्टर के पास दिख रहे हैं। इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चाएं छिड़ गईं कि विराट-अनुष्का को आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि दोनों डॉक्टर के पास पहुंच गए?

इंडियन क्रिकेट टीम, विराट कोहली, बॉलीवुड एक्ट्रेस, अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सबके सामने रखा था। दोनों एक साथ कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं।

हाल ही में दोनों ने एक शादी के परिधान बनाने वाली कंपनी के लिए साथ में विज्ञापन किया था। विराट और अनुष्का में एक और बात समान है कि दोनों एक ही डॉक्टर से इलाज कराते हैं।

दरअसल ऐक्युपंक्चर थेरेपी करने वाले जाने माने डॉक्टर जूल गमडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की फोटो शेयर की है। पहली फोटो में डॉ. गमडिया अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह विराट के साथ खड़े हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close