Main Slideखेल

धुरंधर गेंदबाजों की बखि‍यां उधेड़ने वाले वीरू को लगता था इस बॉलर से डर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व बल्‍लेबाज  वीरेंद्र सहवाग ने दुनिया के कई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए है। इतना ही नहीं वीरू के सामने कई गेंदबाज आने से डरते थे लेकिन सहवाग एक गेंदबाज से काफी डरते थे। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ऐसे गेंदबाज है जो वीरू के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होते थे। वीरू ने इस बाद का खुलासा एक चैनेल पर किया है।

विश्व क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी देखते ही बनती थी। वीरू ने दुनिया के कई गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। उनमें ग्लेन मैक्ग्रा हों, शोएब अख्तर, डेल स्टेन, ब्रेट ली हों, या फिर शेन वार्न इन गेंदबाजों के वीरू के सामने होश उड़ जाते थे लेकिन लेकिन आप ये जानकार चौंक जाएंगे कि विश्व क्रिकेट में एक गेंदबाज ऐसा भी था, जिससे सहवाग भी डरते थे। यह बात खुद उन्होंने स्वीकार की है।

वीरू को श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन से डर लगता था। सहवाग के अनुसार मुरलीधरन का गेंदबाजी एक्शन से काफी डर लगता था और पता नहीं कौन सी खतरनाक गेंद फेंकने वाले हैं।

बता दें कि मुरलीधरन की गेंदबाजी एक्शन को लेकर काफी विवाद भी हो चुका है। मुरलीधरन की ‘दूसरा’ खेलने को लेकर कर्ई बल्लेबाज परेशानी पड़ जाते थे। वीरू ने कहा कि मुरलीधरन का ‘दूसरा ‘ खेलने में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। मुरलीधरन अक्सर उन्हें परेशान करने के लिए इस गेंद का इस्तेमाल उनके सामने करते थे।

सहवाग ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों का सामना किया है, लेकिन मुरलीधरन उनमें सबसे ज्यादा खतरनाक थे। कुल मिलाकर दुनिया के कई गेंदबाजों को अपने बल्ले की ताकत से घायल करने वाले वीरू केवल मुरली की गेंदों से परेशान रहते थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close