Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में अजनबियों से सेक्‍स संबंध बनाने को मिलती खुली छूट

किसी अजनबी के साथ सेक्‍स करना लोगों की फैंटेंसी में शुमार होने वाली सबसे बड़ी ख्‍वाहिश होती है। लेकिन अगर आपको यह पता चले कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां अजनबी के साथ सेक्‍स करने सुख हासिल किया जा सकता है तो कहीं न कहीं आपका भी मन ऐसी जगह जाने को मचल पड़ेगा।

इंडोनेशिया में ऐसा फेस्टिवल मनाया जाता है जहां किसी अजनबी शख्‍स के साथ सेक्‍स करने से हर इच्‍छा पूरी होती हैं। सुनकर आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है।

इंडोनेशिया के बाली द्वीप के आसपास स्थानीय रीति रिवाजों के मुताबिक माउंट केमुकस में साल में एक बार होने वाले फेस्टिवल में अनजान साथी के साथ सेक्स करने से एक-दूसरे की मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही निजी जीवन में भी उनके परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

इसलिए दुनियाभर से लोग इस फेस्टिवल को आनंद लेने आते हैं। आइए जानते है कि आखिर कहां और क्‍यों यह फेस्टिवल मनाया जाता हैं।

सेक्‍स माउंटेन इंडोनेशिया के जावा के एक गांव सोलो में Mount Kemukus एक ऐसी रहस्यमयी जगह है। इस जगह को सेक्‍स माउंटेन के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह न केवल खूबसूरत है, बल्कि यहां होने वाली रस्म की वजह से भी ये दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है।

Pon फ़ेस्टिवल में अजनबियों के बीच विधि विधान और रस्मों रिवाज़ के साथ सेक्‍स यानी शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। इसमें यह बात कोई मायने नहीं रखती कि कोई शादीशुदा है या नहीं। ऐसा भी नहीं है कि ये रस्म केवल एक समय के लिए होती हो।

इन कपल्स को हर 35 दिन बाद मिलना होता है। 7 मुलाकातों के बाद ही इस रस्म को पूरा माना जाता है। पिछले कई दशकों से Mount Kemukus नाम के एक श्राइन पर लोग Jumat Pon के दिन ज़रूर
आते हैं।

माना जाता है कि इस श्राइन में 16वीं शताब्दी के एक राजकुमार Pangeran Samudro के अवशेष रखे गए हैं। माना जाता है कि समुद्रो, Ontrowulan नाम की लड़की से प्यार करता था और उसे घर से भागना पड़ा था क्योंकि समुद्रो के पिता को उनके अफ़ेयर के बारे में पता चल गया था, लेकिन सोलो गांव में आकर इस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया।

माना जाता है कि समुद्रो और Ontrowulan से ज़्यादा बड़ा दुस्साहस आपकी ज़िंदगी में बेहद खुशहाली लेकर आता है और इसके लिए लोगों को समुद्रो की कब्र के पास ही सेक्स करना होता है।

साथी ढूंढने की प्रक्रिया सुबह प्रार्थना के साथ शुरू हो जाती है। इसके बाद यहां पहुंचे लोग राजकुमार समुद्रो की कब्र पर पहुंचते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके बाद यहां मौजूद पवित्र फ़व्वारों में लोग नहाते हैं।

इसके बाद अपने पार्टनर को ढूंढने के लिए निकलते हैं। सूर्यास्त होने तक यहां लोगों का जमावड़ा लग जाता है। इस दौरान पार्टनर को लेकर तलाश जारी रहती है। कई बार पार्टनर्स अपने मोबाइल नंबर और पता भी एक्सचेंज करते हैं।

पारंपरिक तौर पर यहां खुले आसमान के नीचे शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं और बाकी बची रात पहाड़ी पर बिताई जाती है, जो लोग सेक्स में दिलचस्पी नहीं रखते उन लोगों के लिए भी यहां के बार में कई तरह के साधन मौजूद कराए जाते हैं।

हर बार नए साथी के साथ ये त्योहार साल में 7 बार मनाया जाता है। नियमों के तहत महिलाओं को हर बार नए-नए साथी खोजने होंगे और उनके साथ जिस्‍मानी संबंध बनाने होंगे। अगर किसी पुराने पार्टनर से संबंध बनाए गए तो उनकी मुराद पूरी नहीं होती।

ये त्योहार हर साल एक खास पर्वत पर ही मनाया जाता है। लोग इस पर्वत पर पंहुच कर एक-दूसरे को लुभाते हैं, नैन मटक्‍का करते हैं और फिर वहीं शारीरिक संबंध बनाते हैं।

यहां के नियमों के तहत पुरुष अनजान महिला के साथ संबंध बनाने पर महिला को 10 डॉलर देता हैं। लेकिन यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती वेश्यावृत्ति बन गई है। मौके का फायदा उठाने यहां बड़ी संख्या में वेश्याएं भी आ पंहुचती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close