Main Slideखेल

GT vs RR: अहम मुकाबले से पहले हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन एक-एक मैच खेल चुकी हैं, जहां राजस्थान ने जीत हासिल की, जबकि गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था। वहीं गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत के इरादे से उतरेंगी।

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस का दबदबा रहा है, जिसने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़ों के मुताबिक गुजरात का रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ एकतरफा रहा है।

आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच गुजरात ने 58 रनों से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने 8 विकेट से बाजी मारी थी। राजस्थान की जीत वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 38 गेंदों में 101 रन बनाकर टीम को 210 रन का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल करवाया था। आगामी मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने इस सीजन के पहले मैच में भी अर्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close