चिराग पासवान के बहनोई सांसद का बड़ा बयान, कहा – ‘शाहाबाद की जनता तैयार है’

पटना। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सभी पार्टियां बिहार में अपना राजनीतिक मोड एक्टिव कर चुकी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसको लेकर काफी समीकरण में बदलाव देखने को मिलेगा। इधर जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई और सासाराम से लोकसभा सांसद अरुण भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करते है, कि चिराग पासवान को शाहाबाद क्षेत्र की जनता बुला रही ताकि उनको अपना प्यार और समर्थन दे सके।
अब इस पोस्ट के बाद बिहार में चर्चा तेज हो गई कि, चिराग पासवान बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लड़ सकते है, और बिहार में किसी बड़े पद को अपने नाम कर ले। लेकिन अभी चिराग पासवान या उनकी उनकी पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं आया है, कि वो किसी विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर सके।
बिहार की राजनीती में रामविलास पासवान का बड़ा नाम था , उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में की और 1969 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद राजनीती में रामविलास पासवान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उसके बाद 9 बार लोकसभा और 2 बार राज्य सभा सांसद हुए। अब इन्हीं की विरासत को आगे ले जाने का काम उनके बेटे चिराग पासवान कर रहे है, चिराग पासवान इस समय केंद्र सरकार में मंत्री है, मगर वो बिहार में अपना कदम जामने का सोच रहे है। इस खबर के बाद हवा और तेज हो गई है लेकिन अभी उनकी तरह से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।